ट्रेलर की टक्कर से ट्रैक्टर खाई में पलटा, चालक समेत दो घायल
धीना थाना क्षेत्र के डिग्घी गांव के सामने शनिवार की सुबह करीब सात बजे बालू लदे तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सड़क किनारे खाई में पलट गया, जिससे चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
धीना, चंदौली

1:14 PM, May 16, 2026
धीना (चंदौली)। धीना थाना क्षेत्र के डिग्घी गांव के सामने शनिवार की सुबह करीब सात बजे बालू लदे तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सड़क किनारे खाई में पलट गया, जिससे चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, डिग्घी गांव निवासी दिलीप अग्रहरि (25) अपने साथी हरिवंश प्रजापति के साथ खेत से आंधी में गिरी सूखी लकड़ियां लेकर ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अमड़ा की तरफ से आ रहे बालू लदे ट्रेलर ने डिग्घी गांव के सामने ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया।
Advertisement
हादसे में चालक दिलीप अग्रहरि और ट्रैक्टर पर सवार हरिवंश प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को बाहर निकालकर उपचार के लिए कमालपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही धीना थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
