बच्चों को बताया शिक्षा विभाग का असली ब्रांड एम्बेसडर, नवागत बीईओ का स्वागत
धानापुर के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी सिंह का उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने ब्लॉक अध्यक्ष मंगल देव शर्मा के नेतृत्व में गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा हुई। खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी सिंह ने कहा कि बच्चे ही शिक्षा विभाग के असली ब्रांड एम्बेसडर हैं। बच्चों का ज्ञान, संस्कार और आत्मविश्वास ही विद्यालय
धानापुर, चन्दौली

6:07 PM, Oct 12, 2026
धानापुर के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी सिंह का उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने ब्लॉक अध्यक्ष मंगल देव शर्मा के नेतृत्व में गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा हुई। खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी सिंह ने कहा कि बच्चे ही शिक्षा विभाग के असली ब्रांड एम्बेसडर हैं। बच्चों का ज्ञान, संस्कार और आत्मविश्वास ही विद्यालय व समाज की पहचान है। शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बच्चों में नैतिक मूल्यों और आत्मविश्वास का विकास भी करना चाहिए।
Advertisement
संघ के उपाध्यक्ष इमरान खान ने कहा कि आजमगढ़ के विभिन्न विकासखंडों में कार्य करने का अनुभव रखने वाले अश्वनी सिंह ने परिषदीय विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता, यू-डायस प्लस प्रोफाइल फीडिंग और गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई में सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि ऐसे अनुभवी अधिकारी का मार्गदर्शन धानापुर की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने में सहायक होगा। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष मंगल देव शर्मा, उपाध्यक्ष इमरान खान, पंकज श्रीवास्तव, सुनील कुशवाहा, विंध्याचल प्रसाद, महामंत्री मनीष यादव, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार, संरक्षक अशोक कुमार पाल व ओमप्रकाश चौबे तथा जिला उपाध्यक्ष इरफान मंसूरी, मनोज यादव सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
