शहीद आलोक राव की स्मृति में निकली तिरंगा यात्रा, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल
शहीदों की स्मृति को नमन करने और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ गांधीनगर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क से हुआ, जो शहीद आलोक राव स्थल रसिया तक पहुंची।
शहाबगंज, चंदौली

8:49 PM, Aug 12, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सचंदौली। शहीदों की स्मृति को नमन करने और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ गांधीनगर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क से हुआ, जो शहीद आलोक राव स्थल रसिया तक पहुंची।
यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कैलाश आचार्य शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ शहीदों को नमन किया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंजता रहा।
Advertisement
इस अवसर पर विजय शंकर, प्रेम नारायण, प्रकाश मौर्य, अरविंद, मिथिलेश, मनोज श्रीवास्तव, राजेश, सुबास, विपिन, महेश, डब्बू, इलियास, सनी, प्रतीक, सनोज और सुशील सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि देश की स्वतंत्रता और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों का बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। शहीद आलोक राव की स्मृति को नमन करते हुए उनके त्याग और राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
