1 अप्रैल (आज) से परिषदीय विद्यालयों का समय बदला, सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक होगा संचालन
चंदौली। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के निर्देशानुसार जनपद के परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है।
चंदौली

7:01 AM, Apr 1, 2026
कड़ाई से समय अनुपालन का दिया गया आदेश
चंदौली। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के निर्देशानुसार जनपद के परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदौली सचिन कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार 1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक सभी विद्यालयों का संचालन प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक किया जाएगा।
Advertisement
आदेश में बताया गया है कि विद्यालयों में प्रार्थना सभा एवं योगाभ्यास सुबह 8:00 से 8:15 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद नियमित रूप से शिक्षण कार्य संचालित होगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालयों को निर्देश दिया है कि जारी आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।