टिकट चेकिंग अभियान, 1695 यात्री पकड़े गए
10.45 लाख रुपये जुर्माना वसूला
डीडीयू नगर

यात्रियों की जांच करते टिकट निरीक्षक
10:38 PM, June 27, 2025
Follow Us:
डीडीयू नगर। डीडीयू रेल मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों और रूटों पर एक व्यापक मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में लगभग 1695 बिना टिकट और अनियमित टिकट वाले यात्री पकड़े गए, जिनसे कुल 10 लाख 45 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। चेकिंग अभियान से बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मचा रहा।
Advertisement
यह अभियान डीडीयू, गया, सासाराम, डेहरी ओन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, भभुआ और जपला जैसे प्रमुख स्टेशनों पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक फोर्ट्रेस प्रणाली के तहत चलाया गया। इसमें मंडल के स्टैटिक व स्लीपर स्क्वाड, टिकट जांच कर्मी, वाणिज्य निरीक्षक और पर्यवेक्षक तैनात रहे।