बिजली मेगा कैंप में तीन लाख जमा हुए,19 उपभोक्ताओं का बिल संशोधित
बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए गुरुवार को कमालपुर बिजली उपकेंद्र पर मेगा कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में 24 उपभोक्ताओं में 19 लोगों के बिजली बिलों का संशोधन किया गया।वही दो उपभोक्ताओं का नाम संशोधन, तीन उपभोक्ताओं का टैरिफ बदला गया।शिविर में लगभग तीन लाख रुपये बकाया बिजली बिल जमा कराया गया।
कमालपुर, चंदौली

6:26 PM, Aug 13, 2026
कमालपुर। बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए गुरुवार को कमालपुर बिजली उपकेंद्र पर मेगा कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में 24 उपभोक्ताओं में 19 लोगों के बिजली बिलों का संशोधन किया गया।वही दो उपभोक्ताओं का नाम संशोधन, तीन उपभोक्ताओं का टैरिफ बदला गया।शिविर में लगभग तीन लाख रुपये बकाया बिजली बिल जमा कराया गया।
Advertisement
एसडीओ कमालपुर सुधीर कुमार ने कहा कि मेगा कैंप के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है।उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से 31 अगस्त तक विभिन्न बिजली उपकेंद्रों पर मेगा कैंप लगाए जाएंगे। इनमें गलत बकाया बिल, नए विद्युत कनेक्शन, भार वृद्धि, खराब मीटर, स्मार्ट मीटर, बिल संशोधन, विधा परिवर्तन और बकाया बिल जमा करने सहित अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा।कमालपुर उपखंड से जुड़े उपभोक्ता निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित बिजली उपकेंद्र पर पहुंचकर समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं। शिविर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक लग रहा है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 अगस्त को आवाजापुर बिजली उपकेंद्र,17 अगस्त को धानापुर बिजली उपकेंद्र ,18 अगस्त को रमौली बिजली उपकेंद्र,19 अगस्त को कमालपुर बिजली उपकेंद्र,20 अगस्त को आवाजापुर बिजली उपकेंद्र, 21 अगस्त को धानापुर बिजली उपकेंद्र, 22 अगस्त को रमौली बिजली उपकेंद्र, 24 अगस्त को कमालपुर बिजली उपकेंद्र, 25 अगस्त को आवाजापुर बिजली उपकेंद्र पर मेगा कैंप लगाया जाएगा।इसके बाद बकायेदार उपभोक्ताओं, कटिया मारने वालों और अवैध कनेक्शनधारियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान अवर अभियंता ओमप्रकाश गौतम, बड़े बाबू संदीप पाल,अनिल मौर्या ,ऑपरेटर अमित कुमार, अंकुर कुशवाहा, मुन्ना अली, राहुल सिंह,टीपू मौर्य,आलोक यादव,हसनैन अली, बबलू गुप्ता, बजरंगी, जियाउद्दीन सहित लाइनमैन और बिजली विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
