मूसाखांड़ डैम के तीन गेट खुले, लतीफ शाह बीयर से ढाई फीट पानी नदी में गिरा
शहाबगंज/चंदौली। मूसाखांड़ डैम के तीन गेट शुक्रवार की सुबह से खोल दिए गए हैं। वहीं लतीफ शाह बीयर से करीब ढाई फीट पानी नदी में गिर रहा है। क्षेत्र में फिलहाल तेज बारिश नहीं हो रही है, इसके बावजूद जलाशयों से पानी छोड़े जाने के कारण नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।
शहाबगंज, चंदौली

6:32 PM, Sep 25, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज/चंदौली। मूसाखांड़ डैम के तीन गेट शुक्रवार की सुबह से खोल दिए गए हैं। वहीं लतीफ शाह बीयर से करीब ढाई फीट पानी नदी में गिर रहा है। क्षेत्र में फिलहाल तेज बारिश नहीं हो रही है, इसके बावजूद जलाशयों से पानी छोड़े जाने के कारण नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।
बताया जा रहा है कि सिंचाई विभाग और बंधी डिवीजन के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि बांध अथवा बंधी की जलधारण क्षमता से करीब पांच फीट कम पानी रखा जाए। माना जा रहा है कि यह व्यवस्था अचानक होने वाली तेज बारिश की स्थिति में जलस्तर बढ़ने और संभावित बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए की गई है।
Advertisement
मूसाखांड़ डैम के गेट खोले जाने तथा लतीफ शाह बीयर से पानी छोड़े जाने के बाद नदी किनारे बसे गांवों में भी ग्रामीणों की निगाह जलस्तर पर बनी हुई है। किसानों का कहना है कि बरसात कम होने के बावजूद जलाशयों से पानी छोड़े जाने की स्थिति में निचले इलाकों में जलभराव की आशंका बनी रहती है।
विभागीय स्तर पर जलाशयों और नदियों के जलस्तर की निगरानी की जा रही है, ताकि परिस्थितियों के अनुसार समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
