हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, लाठी-डंडा बरामद
धीना। थाना धीना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस की लाठी और डंडा भी बरामद किया है।
धीना, चंदौली

4:02 PM, Aug 27, 2026
धीना। थाना धीना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस की लाठी और डंडा भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ताराचंद्र सिंह और पुलिस टीम ने गुरुवार को ग्राम बरडीहा स्थित नहर पुलिया के पास से रामप्रवेश राम (55), उसके पुत्र चंद्रभूषण राम (30) और सूरज राम (24) को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी थाना धीना में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 77/2026 से संबंधित हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना से एक दिन पहले वे दोनों भाई बाहर से नौकरी करके घर आए थे। उन्हें जानकारी हुई कि उनके पड़ोसी गोपाल राम का उनके पिता से विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर गुस्से में उन्होंने गोपाल राम और उसके पुत्र नरेंद्र राम के साथ मारपीट की।
Advertisement
पुलिस ने आरोपी सूरज राम की निशानदेही पर उसके घर के पीछे स्थित मड़ई से घटना में प्रयुक्त एक बांस की लाठी और एक बांस का डंडा बरामद किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को थाने लाकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक ताराचंद्र सिंह, उपनिरीक्षक राजेंद्र यादव, कांस्टेबल चंदन वर्मा, रिजर्व कांस्टेबल गुलाबचंद्र और रिजर्व कांस्टेबल अभिनव मौर्य शामिल रहे।
