बेन-धरौली नहर में पानी की कमी से हजारों बीघा फसल बर्बाद होने की आशंका
शहाबगंज। बेन-धरौली नहर के बटौवा फाल के नीचे सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। नहर के नीचे बने कुलावे पानी नहीं पकड़ रहे हैं, जिससे हजारों बीघा धान की फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई है। समस्या से नाराज किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने नहर पर प्रदर्शन किया। इसके बाद आपात बैठक कर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई और पानी की आपूर्ति बढ़ाने
shahabganj, chandauli

6:36 PM, Oct 19, 2026
Vinod Kumar
जनपद न्यूज़ टाइम्सबेन-धरौली नहर में पानी की कमी से हजारों बीघा फसल बर्बाद होने की आशंका, किसान विकास मंच ने किया प्रदर्शन
शहाबगंज। बेन-धरौली नहर के बटौवा फाल के नीचे सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। नहर के नीचे बने कुलावे पानी नहीं पकड़ रहे हैं, जिससे हजारों बीघा धान की फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई है। समस्या से नाराज किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने नहर पर प्रदर्शन किया। इसके बाद आपात बैठक कर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई और पानी की आपूर्ति बढ़ाने की मांग की।
किसान विकास मंच के प्रवक्ता जयनाथ सिंह ने कहा कि यदि सिंचाई विभाग नहर में पानी की मात्रा नहीं बढ़ाता है तो संगठन के कार्यकर्ता चकिया स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या का शीघ्र समाधान होना चाहिए, ताकि फसलों को बर्बाद होने से बचाया जा सके।
Advertisement
मंच के अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय ने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण धान की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है। वहीं, संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने बताया कि उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता हरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता बृजेश तिवारी और अवर अभियंता दीपक मिश्रा को पानी की स्थिति से संबंधित वीडियो क्लिप भेजकर समस्या से अवगत कराया है।
उन्होंने बताया कि बटौवा फाल के नीचे खेतयीपुर, खिलची, रजडीहा, बरियारपुर, परमानंदपुर, रोहाखी और खखड़ा सहित कई गांवों में नहर के कुलावों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग के अधिकारी नहर की नियमित पेट्रोलिंग भी नहीं कर रहे हैं, जिससे किसानों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।
प्रदर्शन एवं आपात बैठक में राधेश्याम पांडेय, जयनाथ सिंह, रामभरत सिंह, सुरेश मौर्य, राम अवध सिंह, मंगल राम, जीतेंद्र यादव, लक्ष्मण सिंह, अनीसुरहमान, पंकज सिंह और राम प्यारे बिंद सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
