धानापुर में दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना
महम्मदपुर में चोरों के इस घटना से दहशत
धानापुर चंदौली

घर में बिखरे सामान को दिखाता गृह स्वामी
7:36 AM, July 15, 2025
धानापुर। थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव में बीती रात चोरों ने सामा यादव व टप्पू सिंह के घरों को निशाना बनाया। बताया जाता है कि चोरों ने सामा यादव के घर के पीछे से सीढ़ी के सहारे घर में घुस गए। गर्मी के कारण घर के पुरुष बाहर सो रहे थे और महिलाएं बरामदे में। घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखे बैग, बक्सा और मोबाइल उठा ले गए और सभी समान तितर भीतर कर दिए। भुक्तभोगी ने बताया कि बक्सा में सोने की चैन ,पायल, नाक कील, कान की बाली थी। चोरी का बक्सा और मोबाइल घर से कुछ दूरी पर खेत में फेका मिला। वहीं टप्पू सिंह के घर में चोरों ने चोरी का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। भुक्तभोगी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस जांच में जुट गई है।
Advertisement