चोरों ने लोको पायलट का क्वार्टर खंगाला,बाइक सहित लाखों की चोरी
सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गईं। दुर्गेश कुमार गुड्स ट्रेन के लोको पायलट है तथा परिवार के साथ लोकों कॉलोनी में रेलवे क्वार्टर में रहते हैं। दो दिन पहले वह पत्नी व बच्चे के साथ बिहार अपने गांव में शादी में सारिक होने के लिए गए हुए थे सोमवार की सुबह की दुर्गेश गांव से परिवार को लेकर लोको स्थित क्वार्टर पर पहुंचे तो अंदर कमरों में रखा सामान बिखरा हुआ मिला तथा बच्चों के दो सेट सोने के लॉ
चंदौली

11:34 AM, Apr 27, 2026
चंदौली। परिवार संग शादी में रिश्तेदार के यहां शादी में गए लोको पायलट के क्वार्टर को चोरों ने खंगाल डाला। क्वार्टर का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी और एक बाइक चोरी कर ले गए। घटना अलीनगर थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी की है।सोमवार की सुबह लोको पायलट वापस लौटा तो घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गईं। दुर्गेश कुमार गुड्स ट्रेन के लोको पायलट है तथा परिवार के साथ लोकों कॉलोनी में रेलवे क्वार्टर में रहते हैं। दो दिन पहले वह पत्नी व बच्चे के साथ बिहार अपने गांव में शादी में सारिक होने के लिए गए हुए थे सोमवार की सुबह की दुर्गेश गांव से परिवार को लेकर लोको स्थित क्वार्टर पर पहुंचे तो अंदर कमरों में रखा सामान बिखरा हुआ मिला तथा बच्चों के दो सेट सोने के लॉकेट दो से चांदी के कड़े नगदी सहित एक मोटरसाइकिल गायब थे।
Advertisement
चोर क्वार्टर के दरवाजा और ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। दुर्गेश कुमार डायल 112 पुलिस को तत्काल सूचना दी।पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
