शादी वाले घर में चोरों का धावा, 21 लाख के गहनों पर हाथ साफ
शहाबगंज। कस्बे में शादी की खुशियों के बीच चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब 21 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। घटना बुधवार की दोपहर करीब तीन से चार बजे के बीच की बताई जा रही है। चोरी की इस वारदात से शादी की तैयारियों में जुटे परिवार की खुशियां काफूर हो गईं
शहाबगंज, चंदौली

9:28 PM, Nov 18, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सलगन छुड़ाने के कार्यक्रम में व्यस्त था परिवार, दोपहर में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
शहाबगंज। कस्बे में शादी की खुशियों के बीच चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब 21 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। घटना बुधवार की दोपहर करीब तीन से चार बजे के बीच की बताई जा रही है। चोरी की इस वारदात से शादी की तैयारियों में जुटे परिवार की खुशियां काफूर हो गईं।
जानकारी के अनुसार, शहाबगंज कस्बा निवासी राजेश श्रीवास्तव के छोटे भाई की शादी आगामी 21 नवंबर को होनी है। इसे लेकर घर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। बुधवार को परिवार के सभी सदस्य लगन छुड़ाने के कार्यक्रम में व्यस्त थे। इसी दौरान घर में सन्नाटा देखकर चोरों ने मौका पाकर घर में प्रवेश किया और वहां रखे कीमती आभूषणों को समेटकर फरार हो गए। परिजनों के मुताबिक, चोरी गए गहनों की कीमत करीब 21 लाख रुपये है।
Advertisement
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब परिजन घर पहुंचे तो सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। घर में रखे कीमती आभूषण गायब थे। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ करने के साथ ही अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
