तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, भारत माता की जय से गूंजा बाजार
सैयदराजा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को सैयदराजा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में विधायक सुशील सिंह समेत हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा से शुरू हुई तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे रास्ते बाजार भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजता रहा।
सैयदराजा, चंदौली

5:37 PM, Aug 10, 2026
सैयदराजा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को सैयदराजा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में विधायक सुशील सिंह समेत हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा से शुरू हुई तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे रास्ते बाजार भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजता रहा।
शहीद स्मारक स्थल पर विधायक सुशील सिंह ने अमर शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसकी शान में हर दिल हिंदुस्तानी है। ऐसे आयोजन लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ ही देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के त्याग और बलिदान की याद दिलाते हैं।
Advertisement
विधायक ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, गौरव, प्रेम और बलिदान की पहचान है। आजादी हमें वीर शहीदों के लंबे संघर्ष और बलिदान के बाद मिली है। इसलिए देश की युवा पीढ़ी को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहते हुए अनुशासन और लगन के साथ अपनी प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र एवं समाज की प्रगति में करना चाहिए।
तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा लिए युवाओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए। यात्रा में महेंद्र सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि मंगला राय, मृत्युंजय सिंह दीपू, राजेश जायसवाल, अमित अग्रहरि, विपिन सिंह, गौतम तिवारी और शिवशंकर मौर्य समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
