राजगढ़ की नहर में एक दर्जन मृत गोवंश मिलने से मचा हड़कंप
राजगढ़ (मिर्जापुर)। राजगढ़ क्षेत्र के सेमरा-बरहो रजवाहा से निकली नहर में एक दर्जन के आसपास मृत गोवंश पानी में तैरते हुए मिले हैं। नहर में मरे पड़े गोवंशों से क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश और चिंता का माहौल है।
मिर्जापुर

7:51 PM, Jan 20, 2026
हनीफ खान ब्यूरो
जनपद न्यूज़ टाइम्सराजगढ़ (मिर्जापुर)। राजगढ़ क्षेत्र के सेमरा-बरहो रजवाहा से निकली नहर में एक दर्जन के आसपास मृत गोवंश पानी में तैरते हुए मिले हैं। नहर में मरे पड़े गोवंशों से क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश और चिंता का माहौल है।
सेमरा-बरहो रजवाहा की यह नहर तुलसीपुर गांव के पास से गुजरती है, जो सेमरा-बरहो और निकरिका गांव के बीच स्थित है। ग्रामीणों के अनुसार अचानक नहर में मृत गोवंश दिखाई देने लगे, लेकिन यह गोवंश कहां से आए, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पशुपालन विभाग और ग्राम प्रधान की घोर उदासीनता के कारण स्थिति इतनी गंभीर हो गई। रोजाना इसी मार्ग से कई अधिकारी गुजरते हैं, बावजूद इसके किसी ने ध्यान नहीं दिया।
Advertisement
मृत गोवंशों के पानी में पड़े होने से दुर्गंध फैल रही है और बीमारी फैलने की आशंका भी जताई जा रही है। बेज़ुबान जानवरों की इस दुर्दशा को देखकर ग्रामीणों का मन व्यथित है।
सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और राजगढ़ ब्लॉक को अवगत कराया। इसके बाद राजगढ़ ब्लॉक के कृषि अधिकारी संतोष कुशवाहा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोवंशों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन नहर में पानी अधिक होने के कारण रेस्क्यू कार्य सफल नहीं हो सका।
कृषि अधिकारी संतोष कुशवाहा ने बताया कि नहर का पानी बंद होने के बाद ही मृत गोवंशों को बाहर निकाला जा सकेगा। फिलहाल नहर बंद कराकर आवश्यक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
