नौदर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व प्रधान राजाराम यादव के निधन से क्षेत्र में शोक
चहनियां। क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी, बहुमुखी प्रतिभा के धनी और नौदर गांव के पूर्व प्रधान राजाराम यादव का सोमवार को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
चहनिया, चंदौली

दिवंगत वरिष्ठ समाजसेवी एवं नौदर गांव के पूर्व प्रधान राजाराम यादव की फाइल फोटो।
9:16 PM, Aug 11, 2026
सुधींद्र पाण्डेय
जनपद न्यूज़ टाइम्सप्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र और बाबा कीनाराम इंस्टीट्यूट में हुई शोकसभा।
चहनियां। क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी, बहुमुखी प्रतिभा के धनी और नौदर गांव के पूर्व प्रधान राजाराम यादव का सोमवार को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
राजाराम यादव के निधन पर क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों में शोकसभा आयोजित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया गया। इसी क्रम में रामगढ़ स्थित प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र और बाबा कीनाराम इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी में प्रबंध निदेशक सुधीन्द्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में शोकसभा हुई।
शोकसभा में सुधीन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि राजाराम यादव केवल जनप्रतिनिधि या समाजसेवी नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद, गरीब, वंचित और दबे-कुचले लोगों की आवाज थे। उन्होंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद और उनके हितों के लिए कार्य करने में लगाया। शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा।
Advertisement
उन्होंने कहा कि राजाराम यादव का व्यक्तित्व सहज, सरल और संवेदनशील था। समाज के हर वर्ग के लोगों की समस्याओं को लेकर वह गंभीर रहते थे और जरूरत पड़ने पर मदद के लिए हमेशा आगे खड़े रहते थे। उनके निधन से समाज ने एक ऐसे व्यक्ति को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस होती रहेगी। उनका सामाजिक कार्य और लोगों के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
शोकसभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता समित सिंह, प्रभुनाथ पांडेय, श्रीप्रकाश यादव, आरएसएस कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह, सरोज पांडेय, पीयूष कुमार, अर्पित पांडेय, राजकुमार सिंह, ओमकार यादव, सुरेंद्र पांडेय, किशन चौरसिया, सौरभ त्रिपाठी, सुधा पांडेय, गीतांजलि मौर्या, रामविलास राम, रजनीश खरवार, मुकेश खरवार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
