धनतेरस पर बाजारों में बढ़ी रौनक
शहाबगंज, चंदौली। धनतेरस के पर्व पर शुक्रवार को शहाबगंज, इलिया और सैदूपुर बाजारों में खरीदारी को लेकर जबरदस्त रौनक देखने को मिली। सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी, जिससे दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। पर्व को लेकर बाजारों में उत्साह का माहौल बना रहा।
शहाबगंज, चन्दौली

4:40 PM, Nov 6, 2026
Vinod Kumar
जनपद न्यूज़ टाइम्सधनतेरस पर शहाबगंज, इलिया व सैदूपुर बाजारों में बढ़ी रौनक
बरतन से लेकर झाड़ू तक की हुई खरीदारी, दोपहिया वाहनों और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की भी रही मांग
शहाबगंज, चंदौली। धनतेरस के पर्व पर शुक्रवार को शहाबगंज, इलिया और सैदूपुर बाजारों में खरीदारी को लेकर जबरदस्त रौनक देखने को मिली। सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी, जिससे दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। पर्व को लेकर बाजारों में उत्साह का माहौल बना रहा।
Advertisement
धनतेरस पर शुभ खरीदारी की परंपरा को देखते हुए लोगों ने अपनी जरूरत और सामर्थ्य के अनुसार विभिन्न सामानों की खरीदारी की। बरतन की दुकानों पर जहां स्टील, पीतल और तांबे के बर्तनों की मांग रही, वहीं झाड़ू सहित घरेलू उपयोग की वस्तुओं की भी खूब बिक्री हुई। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक सामान, आभूषण और सजावटी वस्तुओं की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बनी रही।
दोपहिया वाहन खरीदने के लिए भी लोगों में खास उत्साह देखने को मिला। वहीं पूजा-अर्चना के लिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की दुकानों पर भी भीड़ रही। बाजारों में सजी दुकानों और ग्राहकों की चहल-पहल से त्योहार का माहौल और भी आकर्षक हो गया।
धनतेरस के अवसर पर बाजारों में बढ़ी रौनक से व्यापारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद रही। लोगों ने दीपावली के स्वागत की तैयारियों के तहत जमकर खरीदारी की।
