12 घंटे में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार,पानी की टंकी से चोरी हुई 4 बैटरियां बरामद
पुलिस के अनुसार ग्राम दौलतपुर निवासी प्रदुम चौहान ने थाना बलुआ में तहरीर देकर बताया कि वह जल निगम की टंकी ग्राम पकरी पक्खोपुर (मरकनिया) में चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं। 28/29 अप्रैल की रात करीब 1 बजे पेट दर्द होने पर वह दवा लेने घर चले गए। कुछ देर बाद वापस लौटने पर टंकी की लाइट बंद मिली। जांच करने पर पता चला कि क्लोरीन संचालन के लिए लगी ईस्टर्न कंपनी की चार बैटरियां अज्ञात चोर चुरा ले गए हैं।
बलुआ, चंदौली

6:39 PM, Apr 29, 2026
चन्दौली। थाना बलुआ पुलिस ने चोरी की घटना का महज 12 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई चार बैटरियां भी बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार ग्राम दौलतपुर निवासी प्रदुम चौहान ने थाना बलुआ में तहरीर देकर बताया कि वह जल निगम की टंकी ग्राम पकरी पक्खोपुर (मरकनिया) में चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं। 28/29 अप्रैल की रात करीब 1 बजे पेट दर्द होने पर वह दवा लेने घर चले गए। कुछ देर बाद वापस लौटने पर टंकी की लाइट बंद मिली। जांच करने पर पता चला कि क्लोरीन संचालन के लिए लगी ईस्टर्न कंपनी की चार बैटरियां अज्ञात चोर चुरा ले गए हैं।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की। मुखबिर की सूचना पर 29 अप्रैल को मरकनिया नहर पुलिया के पास से घटना में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
Advertisement
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जीत्तू चौहान (19) निवासी सुल्तानपुर थाना रामनगर वाराणसी, सूरज पटेल (22) निवासी फत्तेपुर थाना अलीनगर चन्दौली, रजत चौहान (22) निवासी ढेलवरिया थाना जैतपुरा वाराणसी तथा दीपक कुमार (23) निवासी दहिया रामनगर थाना अलीनगर चन्दौली के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मिलकर पानी की टंकी से बैटरियां चोरी की थीं और उन्हें बेचने के लिए वाराणसी ले जाने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक राजेश सिंह, उपनिरीक्षक यशवंत सिंह, कांस्टेबल सुग्रीव चौरसिया, आरक्षी रविन्द्र प्रताप सिंह और आरक्षी अंकित कुमार शामिल रहे।