दो सप्ताह में दूसरी बार शिव मंदिर में चोरी, ग्रामीणों में दहशत
करमा, सोनभद्र। रानीतारा गांव स्थित शिव मंदिर को चोरों ने दो सप्ताह में दूसरी बार निशाना बनाया। बीती रात अज्ञात चोर मंदिर परिसर से घंटा चोरी कर फरार हो गए। सुबह पुजारी अजय कुमार को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद ग्रामीणों ने पीआरवी-112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
सोनभद्र

3:48 PM, Sep 12, 2026
हनीफ खान
जनपद न्यूज़ टाइम्सकरमा, सोनभद्र। रानीतारा गांव स्थित शिव मंदिर को चोरों ने दो सप्ताह में दूसरी बार निशाना बनाया। बीती रात अज्ञात चोर मंदिर परिसर से घंटा चोरी कर फरार हो गए। सुबह पुजारी अजय कुमार को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद ग्रामीणों ने पीआरवी-112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
Advertisement
ग्रामीणों के मुताबिक पिछली चोरी का भी अब तक खुलासा नहीं हुआ है। लगातार हो रही घटनाओं से पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने नवागत थानाध्यक्ष से चोरी का शीघ्र खुलासा करने, आरोपियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
