नैढ़ी गांव में चोरी, नकदी समेत लाखों के जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ
नैढ़ी गांव निवासी शिवदास यादव अपने परिवार के साथ खाटू श्याम धाम दर्शन के लिए गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर करीब 20 हजार रुपये नकद, लगभग 250 ग्राम सोने के आभूषण, 500 ग्राम चांदी के जेवरात तथा रोजगार सेवक से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए।
चहनिया, चंदौली

8:04 PM, Jun 3, 2026
सुधींद्र पाण्डेय
जनपद न्यूज़ टाइम्सचहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के नैढ़ी गांव में मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए नकदी समेत लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैढ़ी गांव निवासी शिवदास यादव अपने परिवार के साथ खाटू श्याम धाम दर्शन के लिए गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर करीब 20 हजार रुपये नकद, लगभग 250 ग्राम सोने के आभूषण, 500 ग्राम चांदी के जेवरात तथा रोजगार सेवक से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए।
बुधवार को परिवार के घर लौटने पर कमरों का सामान बिखरा पड़ा मिला और घर का ताला टूटा हुआ था। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल पीआरवी 112 और स्थानीय पुलिस को दी गई।
Advertisement
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित शिवदास यादव ने बलुआ थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से जल्द खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
