कमालपुर में जूते-चप्पल की दुकान का ताला तोड़कर चोरी, व्यापारियों में आक्रोश
कमालपुर (चंदौली)। कमालपुर कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार की देर रात चोरों ने राजेश ठठेरा की जूते-चप्पल की दुकान का ताला तोड़कर करीब दस जोड़ी जूते-चप्पल चोरी कर लिए। हालांकि, इस दौरान लोगों की आवाजाही देखकर चोर मौके से भागने में सफल रहे। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से कस्बे के व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
कमालपुर, चंदौली

1:33 PM, Nov 25, 2026
Imran khan
जनपद न्यूज़ टाइम्सलगातार हो रही चोरी की घटनाओं से बढ़ी असुरक्षा की भावना, एक दिसंबर को एसपी से मिलेगा व्यापार मंडल
कमालपुर (चंदौली)। कमालपुर कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार की देर रात चोरों ने राजेश ठठेरा की जूते-चप्पल की दुकान का ताला तोड़कर करीब दस जोड़ी जूते-चप्पल चोरी कर लिए। हालांकि, इस दौरान लोगों की आवाजाही देखकर चोर मौके से भागने में सफल रहे। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से कस्बे के व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
जानकारी के अनुसार कमालपुर निवासी कैलाश ठठेरा के पुत्र राजेश ठठेरा की कस्बे में जूते-चप्पल की दुकान है। मंगलवार की रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसी बीच देर रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सामान समेटने लगे। संयोगवश कस्बे के विभिन्न मैरिज लॉन में शादी-विवाह के आयोजन होने के कारण लोगों का आना-जाना लगा हुआ था। लोगों की आवाजाही देखकर चोर करीब दस जोड़ी जूते-चप्पल लेकर फरार हो गए।
Advertisement
घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने दुकानदार को दी। मौके पर पहुंचे राजेश ठठेरा दुकान का टूटा ताला देखकर सन्न रह गए। उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
गौरतलब है कि इससे पहले भी कस्बे में किराना व्यवसायी मेराज अंसारी, सब्जी विक्रेता संतोष तथा जनौली मोड़ स्थित मनोज अग्रहरि की दुकान में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस अब तक इन घटनाओं का खुलासा करने में नाकाम रही है। लगातार हो रही वारदातों से व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
इस संबंध में व्यापार मंडल अध्यक्ष भोलेनाथ जायसवाल ने बताया कि यदि शीघ्र ही चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं किया गया तो आगामी एक दिसंबर को व्यापार मंडल के पदाधिकारी पीड़ित व्यापारियों के साथ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराएंगे। साथ ही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करेंगे।
