गंगा में कूदे युवक का दूसरे दिन भी नहीं चला पता
बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात एक अज्ञात युवक बलुआ पुल पर अपनी बाइक खड़ी कर जेब से पर्स निकालकर बाइक पर रख दिया और इसके बाद गंगा में छलांग लगा दी। पीछे से आ रहे राहगीरों ने घटना देखी तो मौके पर रुक गए और पुलिस को सूचना दी।
चहनिया, चंदौली

6:54 PM, May 16, 2026
सुधींद्र पांडेय
जनपद न्यूज़ टाइम्सबाइक मिलने के बाद भी युवक की पहचान नहीं कर सकी पुलिस
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र स्थित बलुआ पुल से शुक्रवार की रात गंगा में छलांग लगाने वाले युवक का दूसरे दिन शनिवार को भी कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस युवक की तलाश में जुटी रही, लेकिन देर शाम तक न तो युवक का पता चल पाया और न ही उसकी पहचान हो सकी।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात एक अज्ञात युवक बलुआ पुल पर अपनी बाइक खड़ी कर जेब से पर्स निकालकर बाइक पर रख दिया और इसके बाद गंगा में छलांग लगा दी। पीछे से आ रहे राहगीरों ने घटना देखी तो मौके पर रुक गए और पुलिस को सूचना दी।
Advertisement
सूचना मिलते ही बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और निजी गोताखोरों की मदद से नाव के जरिए रात में ही गंगा में खोजबीन शुरू कराई, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका।
शनिवार को भी पुलिस और गोताखोरों द्वारा युवक की तलाश जारी रही, मगर सफलता हाथ नहीं लगी। हैरानी की बात यह रही कि पुल पर मिली बाइक पर नंबर दर्ज होने के बावजूद पुलिस अब तक युवक की पहचान नहीं कर सकी है।
इस संबंध में बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि युवक की तलाश लगातार जारी है। बाइक के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।