हल्की बरसात होते ही सड़क झील में हो जाती है तब्दील
हल्की बरसात होते ही सड़क नहर में हुई तब्दील
चंदौली

बारिश में जलमग्न मुख्य मार्ग
9:33 PM, July 12, 2025
नवीन राय
कमालपुर। कस्बा से रामरजाई मार्ग दो सौ मीटर शनिवार के दिन हल्की बरसात होते ही सड़क झील में तब्दील हो गयी। इस सड़क पर हमेशा नबदान का पानी लगा रहता हैं। इस रास्ते से गांव के लोगो का प्रति दिन कमालपुर बाजार आना जान है। ग्रामीण क्षेत्र की मुख्य सड़क हैं। लगभग चार वर्ष पूर्व सड़क पर पत्थर बिछाया लगाया गया था सड़क के दोनों तरफ नाली भी बनायीं गयी थी लेकिन 200 मीटर स्टोन लगी सड़क पानी लगने से नाली से डेढ़ फिट निचे हो गयी जिससे सड़क पर पानी बहता रहता हैं.।
Advertisement
पानी की वजह से सड़क धस गयी हैं। ज़ब की सड़क के दोनों तरफ नाली बना हुआ हैं।नाली सड़क से डेढ़ फिट उची हो हगी हैं। नाली ओवर फ्लो होने पर नाली का पानी भी सड़क पर बहता रहता हैं.।जिससे हमेशा यहीं स्थिति बनी रहती हैं.। अवर अभियंता पी डब्लू डी विजय शंकर यादव ने कहा की सड़क का चौड़ी करण करने का प्रस्ताव गया था स्वीकृत भी हो गया हैं बरसात बाद काम लग जाएगा सड़क उची हो जाएगी.।