ब्लॉक से मिश्रान टोला जाने वाली सड़क बदहाल, ग्रामीणों ने खुद ईंट-पत्थर डालकर की मरम्मत
धानापुर (चंदौली)। ब्लॉक- मिश्रान टोला सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि आवागमन करना मुश्किल हो गया है। हालात से आजिज आकर ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से तंग आकर खुद ही ईंट-पत्थर डालकर सड़क की मरम्मत शुरू कर दी।
धानापुर, चंदौली

ईट डालकर खुद सड़क मरम्मत करते ग्रामीण
11:46 AM, Feb 7, 2026
धानापुर (चंदौली)। ब्लॉक- मिश्रान टोला सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि आवागमन करना मुश्किल हो गया है। हालात से आजिज आकर ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से तंग आकर खुद ही ईंट-पत्थर डालकर सड़क की मरम्मत शुरू कर दी।
भाजपा नेता कमलकांत मिश्रा के भतीजे दिनेश मिश्रा ने बताया कि सड़क पहले से ही क्षतिग्रस्त थी, ऊपर से जल निगम द्वारा सड़क खोदकर कार्य करने के बाद उसे ठीक नहीं किया गया, जिससे स्थिति और भी बदतर हो गई है। उन्होंने कहा कि
“गांव में शादी-विवाह का कार्यक्रम चल रहा है, लेकिन रास्ता इतना खराब है कि लोगों का आना-जाना बेहद मुश्किल हो गया है। बाजार तक जाना भी दुश्वार हो गया है।”
Advertisement
ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान सहित कई जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर ग्रामीणों को अपने स्तर पर सड़क को दुरुस्त करने का काम करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और लोगों को राहत मिल सके।