उपले में छिपे विषैले सर्प ने ली 13 वर्षीय हर्ष की जान
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के महमदपुर (रामगढ़) गांव में सोमवार को विषैले सर्प के दंश से 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी संजय यादव के इकलौते पुत्र हर्ष यादव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रीय लोग मृतक के दरवाजे पर जुट गए।

सर्पदंश से मृत हर्ष यादव की फाइल फोटो।
7:21 PM, Sep 21, 2026
सुधींद्र पाण्डेय
जनपद न्यूज़ टाइम्स*सर्पदंश से इकलौते पुत्र की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल*
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के महमदपुर (रामगढ़) गांव में सोमवार को विषैले सर्प के दंश से 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी संजय यादव के इकलौते पुत्र हर्ष यादव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रीय लोग मृतक के दरवाजे पर जुट गए।
Advertisement
बताया जाता है कि घर में रखे उपले में छिपे विषैले सर्प ने हर्ष को डस लिया। सर्पदंश के बाद परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। इकलौते पुत्र की असमय मौत से पिता संजय यादव, माता सुषमा यादव सहित पूरा परिवार सदमे में है। मां और छोटी बहन का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना की सूचना पर ग्राम प्रधान गुड्डू विश्वकर्मा भी गहरा दुःख व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने आकस्मिक घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिवार को हरसंभव सहयोग दिलाने का प्रयास करने की बात कही। बालक की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
