मोबाइल चार्जर में करंट उतरने से बुझा घर का इकलौता चिराग

करजरा गांव निवासी राजेंद्र बनवासी का इकलौता पुत्र छोटू बनवासी रात में सोने से पहले मोबाइल को चार्ज में लगा रहा था। इसी दौरान चार्जर में करंट उतर आया और वह झुलस गया। गंभीर झटका लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब तक परिवार कुछ समझ पाता, तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था।

चंदौली

news-img

11:05 AM, July 31, 2025

Follow Us:
Whatsapp चैनल से जुड़े


प्लग में लगा रहा था चार्जर

चंदौली। धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव में बुधवार की देर रात मोबाइल चार्ज करते समय चार्जर में करंट उतर आने से उसके चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

करजरा गांव निवासी राजेंद्र बनवासी का इकलौता पुत्र छोटू बनवासी रात में सोने से पहले मोबाइल को चार्ज में लगा रहा था। इसी दौरान चार्जर में करंट उतर आया और वह झुलस गया। गंभीर झटका लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब तक परिवार कुछ समझ पाता, तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था।

घटना की सूचना पाकर पूर्व विधायक मनोज सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। राजेंद्र का परिवार बेहद गरीब है। छोटू घर का इकलौता चिराग था। उसकी असमय मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

सम्बंधित खबर