माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में उठा एनपीएस से ओपीएस में आए शिक्षकों के धन जमा करने का मुद्दा
पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की एक आवश्यक बैठक नगर पालिका इंटर कॉलेज, पीडीडीयू नगर के शिक्षक कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
चंदौली

6:32 PM, Apr 4, 2026
पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की एक आवश्यक बैठक नगर पालिका इंटर कॉलेज, पीडीडीयू नगर के शिक्षक कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह ने कहा कि एनपीएस से ओपीएस में आए शिक्षकों और कर्मचारियों की कटौती की गई धनराशि यदि शीघ्र उनके जीपीएफ खातों में जमा नहीं की गई, तो जनपद के शिक्षक जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विद्याधर पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की लेट-लतीफी और भ्रष्टाचार के कारण जनपद के शिक्षक एवं कर्मचारी शोषण का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति अब बर्दाश्त के बाहर है और इसकी लिखित शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी।
Advertisement
बैठक में अन्य वक्ताओं ने भी शिक्षकों की समस्याओं पर अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
इस दौरान संतसेवक सिंह, रामानंद यादव, वीरेंद्र तिवारी, वीरेंद्र कुमार सिंह, राजमणि वर्मा, मेराज अहमद, अतीक अहमद, अनिल यादव, लालजी प्रजापति, चन्द्रशेखर विश्वकर्मा, आनंद सिंह, प्रेमनारायण सिंह, सुनील कुमार, अजय कुमार भारती, अर्पण सिंह, मृत्युंजय पांडेय, विजय बहादुर सिंह, बांके बिहारी सिंह, शिवनारायण मौर्य और संतोष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता त्रिभुवन नारायण सिंह ने की, जबकि संचालन विनोद प्रजापति ने किया।
