13 नवंबर को नहाय-खाय से पर्व का होगा आगाज
लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व छठ नजदीक आते ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक इसकी तैयारी शुरू हो गई है। भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना के लिए समर्पित चार दिवसीय महापर्व 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। इसे लेकर बाजार में छठ पूजा से जुड़ी सामग्रियों की दुकानें सजने लगी हैं। सूप, सुप्ती, डलिया, टोकरी और नारियल की खरीदारी के लिए बाजार में धीरे-धीरे भीड़ बढ़ने लगी है।
चंदौली

10:38 PM, Nov 11, 2026
चंदौली। जनपद के प्रमुख बाजारों में सूप, टोकरी, नारियल, मिट्टी के चूल्हे और आम की लकड़ी की खरीदारी बढ़ रही है। व्रती और उनके परिजन पूजा सामग्री जुटा रहे हैं। 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ पर्व संपन्न होगा।
लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व छठ नजदीक आते ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक इसकी तैयारी शुरू हो गई है। भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना के लिए समर्पित चार दिवसीय महापर्व 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। इसे लेकर बाजार में छठ पूजा से जुड़ी सामग्रियों की दुकानें सजने लगी हैं। सूप, सुप्ती, डलिया, टोकरी और नारियल की खरीदारी के लिए बाजार में धीरे-धीरे भीड़ बढ़ने लगी है। छठ पर्व को लेकर शहर के गांधी चौक सहित अन्य प्रमुख बाजारों में सूप, टोकरी और नारियल की दुकानें सज गई हैं। व्रती और उनके परिजन पूजा की तैयारियों के लिए जरूरी सामान खरीदने बाजार पहुंच रहे हैं।
Advertisement
बाजार में सूप 70 से 90 रुपये, सुप्ती 60 से 70 रुपये और टोकरी 200 से 400 रुपये तक में बिक रही है। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। छठ का प्रसाद तैयार करने के लिए मिट्टी के चूल्हे और आम की लकड़ी की भी खरीदारी शुरू हो गई है। वहीं, पूजा में इस्तेमाल होने वाले नारियल और अन्य सामग्रियों की मांग भी बढ़ने लगी है। चार दिवसीय महापर्व के पहले दिन 13 नवंबर को नहाय-खाय होगा। 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि 16 नवंबर की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन होगा। छठ को बड़का पर्व भी कहा जाता है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता सादगी, पवित्रता और लोक परंपरा है। बांस से बने सूप-टोकरी, मिट्टी के बर्तन, गुड़, चावल और गेहूं से तैयार प्रसाद के साथ छठ के पारंपरिक लोकगीत इस पर्व की सांस्कृतिक मिठास को और बढ़ाते हैं। श्रद्धा, अनुशासन और प्रकृति के प्रति आस्था का यह पर्व सामाजिक समरसता का भी संदेश देता है।
