बेरहम पति ने अपने ही अर्धांगिनी को लोहे की रॉड से प्रहार कर मौत के घाट उतारा
जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक बेरहम पति ने अपनी ही अर्धांगिनी को लोहे की रॉड से प्रहार कर मौत के घाट उतार डाला। बाद में शव को जंगल मे फेंक दिया। मायके पक्ष के लोग मृतका से फोन पर संपर्क करने में लगातार असफल हो रहे थे। मायके वालों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की जांच में हत्या का खुलसा हुआ।पुलिस ने शव को बरामद कर लिया और आरोपी पति को गिरफ़्तार कर पूछताछ कर रही है। चकिया क्ष
चंदौली

5:58 PM, Apr 5, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सजे एन टी डेस्क
चंदौली । जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक बेरहम पति ने अपनी ही अर्धांगिनी को लोहे की रॉड से प्रहार कर मौत के घाट उतार डाला। बाद में शव को जंगल मे फेंक दिया। मायके पक्ष के लोग मृतका से फोन पर संपर्क करने में लगातार असफल हो रहे थे। मायके वालों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की जांच में हत्या का खुलसा हुआ।पुलिस ने शव को बरामद कर लिया और आरोपी पति को गिरफ़्तार कर पूछताछ कर रही है। चकिया क्षेत्र निवासी सोनी की शादी साल 2020 में सदर क्षेत्र अंतर्गत बिछिया खुर्द गांव निवासी गौतम खरवार से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी में लगातार झगड़ा होता था।
Advertisement
सूत्रों के अनुसार सोनी को अपने पति पर शक था। उसे शक था कि उसके पति का किसी के साथ अवैध संबंध है। आरोप है कि अवैध संबंध के विवाद को लेकर गौतम ने लोहे की रॉड से सोनी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए गौतम ने सोनी की लाश को नौगढ़ के जंगलों में फेंक दिया और वापस घर लौट आया। मामले में सीओ सदर ने बताया कि मायके पक्ष से सूचना मिली कि विवाहिता का फोन नही लग रहा। सूचना पर सदर पुलिस बिछिया खुर्द स्थित ससुराल पहुंची और पति से पूछताछ किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में पति ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला है। जिसके बाद आरोपी पति को गिरफ़्तार कर लिया गया। सीओ ने बताया कि मृतका के शव को बरामद कर पीएम के लिए भिजवा दिया गया है, तथा मायके पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
