गांवों के विकास से ही देश करेगा तरक्की – सुशील सिंह
विधायक सुशील सिंह ने कहा कि गांवों के समग्र विकास के बिना देश की प्रगति संभव नहीं है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गांवों को सड़कों से जोड़ने, बिजली-पानी की व्यवस्था सुदृढ़ करने और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है।
धीना, चंदौली

7:04 PM, May 2, 2026
धीना (चंदौली)। क्षेत्र के इमिलिया (बरडीहा) गांव में शनिवार को सड़क शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने विधिवत पूजन कर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
इस परियोजना के तहत आदर्श गांव बरडीहा से कपसियां संपर्क मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा करीब 65 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा कि गांवों के समग्र विकास के बिना देश की प्रगति संभव नहीं है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गांवों को सड़कों से जोड़ने, बिजली-पानी की व्यवस्था सुदृढ़ करने और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है।
Advertisement
उन्होंने यह भी कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सरकार की प्राथमिकता है, जिससे ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार हो सके और विकास को धरातल पर उतारा जा सके।
इस अवसर पर डॉ. हरेंद्र राय, मृत्युंजय सिंह (दीपू) (जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि), भगवती तिवारी (जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि), इंद्रजीत बिंद (मंडल अध्यक्ष), विपिन राय (मंडल अध्यक्ष), पप्पू राजभर, शिव पूजन राम (प्रधान), विनीत राय, राकेश राय, त्रिलोकी यादव (पूर्व प्रधान) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयप्रकाश राय एवं संचालन जयप्रकाश उपाध्याय ने किया।
