गांवों के विकास से ही देश करेगा तरक्की: विधायक सुशील सिंह
उन्होंने कहा कि गांवों को सड़कों से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि विकास को धरातल पर उतारा जा सके। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, पानी और सड़क जैसी आवश्यक सुविधाओं के साथ-साथ विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाएं भी लागू की जा रही हैं। सरकार का उद्देश्य है कि योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
सैयदराजा, चंदौली

7:38 PM, Apr 5, 2026
एवती गांव में छठ घाट व ओपन जिम का उद्घाटन, हाईमास्ट लगाने का दिया आश्वासन
सैयदराजा। क्षेत्र के एवती गांव में रविवार को नवनिर्मित छठ घाट और ओपन जिम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि गांवों के विकास से ही देश की वास्तविक तरक्की संभव है। सरकार गांवों में विकास को मूर्त रूप देने के लिए लगातार कार्य कर रही है और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं तेजी से उपलब्ध कराई जा रही हैं।
Advertisement
उन्होंने कहा कि गांवों को सड़कों से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि विकास को धरातल पर उतारा जा सके। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, पानी और सड़क जैसी आवश्यक सुविधाओं के साथ-साथ विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाएं भी लागू की जा रही हैं। सरकार का उद्देश्य है कि योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
विधायक ने छठ घाट परिसर में शेष बचे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने तथा यहां हाईमास्ट लाइट लगवाने का भी आश्वासन दिया।
इस मौके पर राजेंद्र तिवारी, अजय सिंह (प्रमुख), अमित कुमार (बीडीओ), नंद कुमार पांडेय, दिलशेर प्रधान, रामजन्म गोंड, अवधेश खरवार, शिवाजी सिंह, श्रीराम चौबे, संजय उपाध्याय, आल्हा बिंद (प्रधान), गोपाल बिंद, अमरनाथ बिंद और राजेश तिवारी सहित अन्य ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।