छठ महापर्व को लेकर 15 दिनों से चल रहा स्वच्छता अभियान अंतिम चरण में, चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव एवं समिति के सदस्यों ने संभाली कमान
चकिया, चंदौली। लोक आस्था के महापर्व डाला छठ पूजा को लेकर मां काली जी के पोखरा स्थित घाटों को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए जय मां काली सेवा समिति द्वारा लगातार 15 दिनों से विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अब यह अभियान अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है।
शहाबगंज, चंदौली

3:14 PM, Nov 13, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सचकिया, चंदौली। लोक आस्था के महापर्व डाला छठ पूजा को लेकर मां काली जी के पोखरा स्थित घाटों को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए जय मां काली सेवा समिति द्वारा लगातार 15 दिनों से विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अब यह अभियान अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है।
शुक्रवार को भी समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा घाटों पर जमी शैवाल एवं गंदगी की सफाई, आवश्यक स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव तथा घाटों की पुनः साफ-सफाई और रंग-रोगन का कार्य किया गया। समिति के सदस्य छठ पूजा से पहले सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था और संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। व्रती माताओं, बहनों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए घाटों की साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
Advertisement
वहीं जय मां काली सेवा समिति के अध्यक्ष गुरुदेव चौहान ने कहा कि समिति द्वारा लगातार 15 दिनों से मां काली पोखरा परिसर एवं घाटों की साफ-सफाई, समतलीकरण और रंग-रोगन का कार्य कराया जा रहा है। छठ पूजा के दौरान समिति की ओर से साउंड, लाइट, निःशुल्क चाय, श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए टेंट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस दौरान लोहा सिंह चौहान, बाबू चौहान, शुभम मोदनवाल, संजय चौहान, शिवाजी यादव, अजवंत चौहान एवं आशु वर्मा, रानू चौहान, विजय यादव सहित समिति के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
