झाड़-झंखाड़ से पटे जर्जर अस्पताल भवन का बदला स्वरूप, पुलिस ने बनाया चौकी
शहाबगंज, चंदौली। कभी झाड़-झंखाड़ से पटे और जर्जर हालत में पड़े अस्पताल भवन का अब कायाकल्प हो गया है। पुलिस ने इस उपेक्षित भवन की मरम्मत और रंग-रोगन कराकर उसे पुलिस चौकी का स्वरूप दे दिया है। विशुनपुरा में स्थापित इस पुलिस चौकी से आसपास के करीब एक दर्जन गांवों के लोगों को सुरक्षा संबंधी सुविधाएं मिल सकेंगी। पुलिस की इस पहल से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की उम्मीद जगी
चंदौली

11:24 AM, Nov 28, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सविशुनपुरा में पुलिस की पहल लाई रंग, आसपास के एक दर्जन गांवों को मिलेगी सुरक्षा की सुविधा
शहाबगंज, चंदौली। कभी झाड़-झंखाड़ से पटे और जर्जर हालत में पड़े अस्पताल भवन का अब कायाकल्प हो गया है। पुलिस ने इस उपेक्षित भवन की मरम्मत और रंग-रोगन कराकर उसे पुलिस चौकी का स्वरूप दे दिया है। विशुनपुरा में स्थापित इस पुलिस चौकी से आसपास के करीब एक दर्जन गांवों के लोगों को सुरक्षा संबंधी सुविधाएं मिल सकेंगी। पुलिस की इस पहल से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की उम्मीद जगी है।
बताया जाता है कि शहाबगंज से नवही पुल तक के बीच लंबे समय से कोई पुलिस बूथ या चौकी नहीं थी। ऐसे में इस मार्ग और आसपास के गांवों में पुलिस की नियमित मौजूदगी का अभाव महसूस किया जाता था। विशेषकर गोवंश और शराब तस्करी जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों पर निगरानी रखने में पुलिस को अतिरिक्त चुनौती का सामना करना पड़ता था।
Advertisement
पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान और थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह की पहल अब रंग लाती दिखाई दे रही है। दोनों अधिकारियों के प्रयास से वर्षों से उपेक्षित अस्पताल भवन को उपयोगी बनाकर पुलिस चौकी के रूप में तैयार किया गया है।
चौकी स्थापित होने से क्षेत्र में पुलिस की पहुंच बढ़ेगी। ग्रामीणों को छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए दूर थाना जाने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं पुलिस की नियमित निगरानी से गोवंश तस्करी, अवैध शराब की तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
स्थानीय लोगों के लिए यह पहल राहत और सुरक्षा की नई उम्मीद लेकर आई है। जर्जर भवन का उपयोग कर पुलिस चौकी स्थापित करना प्रशासन की सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
