सुपर-8 से पहले भारत की तैयारी का इम्तिहान: नीदरलैंड से मुकाबला बुधवार को, अहमदाबाद में होगी भिड़ंत
अहमदाबाद। ग्रुप-ए में लगातार तीन मैच जीतकर शीर्ष पर चल रही भारतीय क्रिकेट टीम का सामना अब बुधवार को नीदरलैंड क्रिकेट टीम से होगा। भारत पहले ही सुपर-8 में जगह बना चुका है, ऐसे में यह मुकाबला अगले दौर से पहले कमियों को सुधारने का अहम मौका होगा।
अहमदाबाद

8:27 AM, Feb 18, 2026
क्रिकेट
जनपद न्यूज़ टाइम्सअहमदाबाद। ग्रुप-ए में लगातार तीन मैच जीतकर शीर्ष पर चल रही भारतीय क्रिकेट टीम का सामना अब बुधवार को नीदरलैंड क्रिकेट टीम से होगा। भारत पहले ही सुपर-8 में जगह बना चुका है, ऐसे में यह मुकाबला अगले दौर से पहले कमियों को सुधारने का अहम मौका होगा।
यह मैच अहमदाबाद के विश्व प्रसिद्ध नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला कोलंबो में खेला गया था, जहां भारत ने तीन स्पिनरों के साथ प्लेइंग-11 उतारी थी। लेकिन अहमदाबाद की पिच को देखते हुए इस मैच में भारत के दो विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों के साथ उतरने की संभावना है।
अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर सवाल, वापसी जरूरी
सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है। पिछली दो पारियों में खाता नहीं खोल सकेपिछले 18 महीनों में टी20 फॉर्मेट के खतरनाक बल्लेबाज रहे हैं । अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में शून्य पर आउट। पेट के संक्रमण के कारण नामीबिया के खिलाफ नहीं खेल सके। पाकिस्तान के खिलाफ वापसी की, लेकिन फिर से शून्य।
25 वर्षीय अभिषेक की बेखौफ बल्लेबाजी से भारत को कई जीत मिली हैं, लेकिन पिछली 6 पारियों में 4 बार शून्य पर आउट होना यह संकेत देता है कि उन्हें पावरप्ले में अपनी रणनीति पर काम करना होगा।
ईशान किशन से फिर बड़ी पारी की उम्मीद
दूसरे छोर पर ईशान किशन की शानदार फॉर्म ने टीम को मजबूती दी है। पाकिस्तान के खिलाफ उनका प्रदर्शन शानदार रहा था और नीदरलैंड के खिलाफ भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है। विरोधी टीमें अभिषेक के खिलाफ अतिरिक्त तैयारी कर रही हैं, ऐसे में ईशान की भूमिका और भी अहम हो जाती है।
बल्लेबाजी क्रम में बदलाव के आसार नहीं
