तहसीलदार-बीडीओ की वार्ता विफल, मांगों को लेकर आमरण अनशन पर डटे रिंकू भारती
शहाबगंज (चंदौली)। थाना क्षेत्र के डुमरी गांव की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर ग्राम संघर्ष समिति के नेतृत्व में रिंकू भारती का आमरण अनशन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अनशन स्थल पर पहुंचे तहसीलदार देवेंद्र यादव और खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने अनशनकारी से वार्ता कर आंदोलन समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन रिंकू भारती अपनी मांगों पर अड़े रहे।
शहाबगंज, चंदौली

6:35 PM, Sep 22, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज (चंदौली)। थाना क्षेत्र के डुमरी गांव की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर ग्राम संघर्ष समिति के नेतृत्व में रिंकू भारती का आमरण अनशन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अनशन स्थल पर पहुंचे तहसीलदार देवेंद्र यादव और खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने अनशनकारी से वार्ता कर आंदोलन समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन रिंकू भारती अपनी मांगों पर अड़े रहे।
अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लेने के लिए विद्यालय तक जाने वाले रास्ते और दलित बस्ती की नाली का मौके पर निरीक्षण किया। बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने ग्राम प्रधान संतोष गोड़ को दलित बस्ती की नाली की सफाई कराने के साथ ही विद्यालय परिसर में साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। वहीं तहसीलदार देवेंद्र यादव ने लेखपाल को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्थल के लिए भूमि चिह्नित करने का निर्देश दिया।
Advertisement
अनशनकारी रिंकू भारती ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों से संबंधित कार्य मौके पर शुरू नहीं कराया जाता, तब तक आमरण अनशन समाप्त नहीं किया जाएगा। वार्ता के दौरान उन्होंने उपजिलाधिकारी और जिलाधिकारी को भी मौके पर बुलाने की मांग दोहराई।
इस दौरान नंदलाल, तिलकू, शिवशंकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
