गंगा में स्नान करने गई किशोरी डूबी, गोताखोर कर रहे ढूंढने का प्रयास
धानापुर। चंदौली जनपद के धानापुर क्षेत्र के कवलपुरा गांव के सामने सोमवार की सुबह गंगा नदी में स्नान करने गई एक किशोरी की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने संयुक्त रूप से तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक किशोरी का कोई पता नहीं चल सका।
धानापुर, चंदौली

गंगा घाट पर पहुंची पुलिस के साथ ग्रामीण
4:41 PM, Oct 13, 2025

मृतक तान्या की फाइल फोटो
धानापुर। चंदौली जनपद के धानापुर क्षेत्र के कवलपुरा गांव के सामने सोमवार की सुबह गंगा नदी में स्नान करने गई एक किशोरी की डूब गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने संयुक्त रूप से तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक किशोरी का कोई पता नहीं चल सका।

नाव से किशोरी को ढूंढने का प्रयास
जानकारी के अनुसार, तोरवा गांव निवासी तान्या (15 वर्ष) पुत्री पहाड़ी डोम सोमवार सुबह करीब 10 बजे गंगा स्नान करने गई थी। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। किनारे पर खेल रहे कुछ बच्चों ने जब उसे डूबते देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के युवक नदी में उतरे और तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
Advertisement
सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धरम सिंह ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची धानापुर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक शव बरामद नहीं हो सका।
इस बाबत थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि एसडीआरएफ टीम को सूचना दे दी गई है और किशोरी की तलाश लगातार जारी है।