चकिया में तीज महोत्सव की धूम, महिलाओं ने प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह
चकिया। नगर स्थित एक निजी लॉन में गुरुवार को समाजसेविका आरती जायसवाल और सोनाली जायसवाल के नेतृत्व में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर की महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। गीत-संगीत और मनोरंजक खेलों के बीच महिलाओं ने जमकर मस्ती की।
शहाबगंज, चंदौली

7:39 PM, Sep 17, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सचकिया। नगर स्थित एक निजी लॉन में गुरुवार को समाजसेविका आरती जायसवाल और सोनाली जायसवाल के नेतृत्व में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर की महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। गीत-संगीत और मनोरंजक खेलों के बीच महिलाओं ने जमकर मस्ती की।
महोत्सव के दौरान फ्लावर कैच, रिंग गेम और फन गेम समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। महिलाओं ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। आयोजन स्थल पर पूरे समय उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।
Advertisement
कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा जायसवाल ने किया। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर सानू जायसवाल, सोनी, शैली, खुशबू, सीमा केसरी, गुड़िया, सौम्या, नंदनी, सेजल, रूबी, नेहा और अंजली समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
