शिक्षक संघ ने डीआईओएस को सौंपा 5 सूत्रीय मांग पत्र, समस्याएं न सुलझने पर आंदोलन की चेतावनी
सौंपे गए मांग पत्र में शिक्षकों से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की मांग की गई। संगठन ने मांग की कि एनपीएस से ओपीएस में आने वाले शिक्षकों की कटौती की गई राशि को ब्याज सहित उनके जीपीएफ खाते में स्थानांतरित किया जाए। इसके अलावा एनपीएस से आच्छादित शिक्षकों के प्रान खाते को अद्यतन अपडेट करने की भी मांग की गई।
चंदौली

5:46 PM, Mar 23, 2026
चंदौली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक को जनपद के शिक्षकों की समस्याओं से संबंधित 5 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
सौंपे गए मांग पत्र में शिक्षकों से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की मांग की गई। संगठन ने मांग की कि एनपीएस से ओपीएस में आने वाले शिक्षकों की कटौती की गई राशि को ब्याज सहित उनके जीपीएफ खाते में स्थानांतरित किया जाए। इसके अलावा एनपीएस से आच्छादित शिक्षकों के प्रान खाते को अद्यतन अपडेट करने की भी मांग की गई।
मांग पत्र में यह भी कहा गया कि इस वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के सभी देयकों का समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान और पदोन्नति से जुड़े लंबित प्रकरणों का जल्द निस्तारण किया जाए तथा शिक्षकों के सभी अवशेष (एरियर) का शीघ्र भुगतान किया जाए।
Advertisement
शिक्षक संघ ने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो संगठन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री वीरेंद्र कुमार सिंह और जिलामंत्री विनोद प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।