प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह के निधन पर शिक्षकों में शोक, संगठन ने दी श्रद्धांजलि
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह के निधन की खबर से पूरे प्रदेश के माध्यमिक शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई है। शिक्षकों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई में उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।
चंदौली

8:19 PM, Oct 14, 2025
चंदौली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह के निधन की खबर से पूरे प्रदेश के माध्यमिक शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई है। शिक्षकों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई में उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी मा. चेतनारायण सिंह ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि “डॉ. देवेंद्र सिंह ने शिक्षकों के हक और हितों के लिए जो संघर्ष किया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।”
Advertisement
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ज्वाला प्रसाद रॉय, रघुवंश रॉय, वीरेंद्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, संतसेवक सिंह एवं शिवमूरत यादव सहित अन्य सदस्यों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
