विधान परिषद चुनाव को लेकर शिक्षकों ने की बूथवार समीक्षा, चेतनारायण सिंह के समर्थन में जुटने का आह्वान
चंदौली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की आवश्यक बैठक रविवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में आगामी विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर बूथवार समीक्षा की गई। शिक्षक नेताओं ने चुनाव में संगठन की भूमिका और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।
chandauli

6:03 PM, Sep 27, 2026
चंदौली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की आवश्यक बैठक रविवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में आगामी विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर बूथवार समीक्षा की गई। शिक्षक नेताओं ने चुनाव में संगठन की भूमिका और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।
प्रदेश उपाध्यक्ष विद्याधर पांडेय ने कहा कि आगामी 5 अक्तूबर को मा. चेतनारायण सिंह का नामांकन होना है। इसमें चंदौली जनपद से बड़ी संख्या में शिक्षक साथी शामिल होंगे। उन्होंने शिक्षकों से एकजुट होकर चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
Advertisement
बैठक में उपस्थित शिक्षक नेताओं ने आगामी चुनाव में चेतनारायण सिंह को भारी बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान संगठन की बूथ स्तर पर तैयारियों को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता त्रिभुवन सिंह ने की, जबकि संचालन अमरेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर संतसेवक सिंह, रामानंद यादव, वीरेंद्र कुमार सिंह, वीरेंद्र तिवारी, प्रदीप सिंह, प्रेम सिंह, कमलेश यादव, अतीक अहमद, मेराज खान, संतोष यादव, अजय कुमार भारती, हरिश्याम गौतम, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, जितेंद्र कुमार, रामविलास पांडेय, सुनील कुमार पांडेय, श्रीप्रकाश मिश्र, गृहशंकर सिंह, आनंद सिंह सहित जनपद के तमाम शिक्षक नेता मौजूद रहे।