सड़क हादसे में शिक्षक की दर्दनाक मौत, तीन माह की मासूम बच्ची के सिर से उठा पिता का साया
बसगांवा निवासी 30 वर्षीय कौशल यादव की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। वे लालबहादुर यादव उर्फ लब्बु के पुत्र थे। बताया जाता है कि हादसा उस समय हुआ जब वे जनपद गाजीपुर के सैदपुर से आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
चंदौली

9:10 PM, Apr 26, 2026
धानापुर। थाना क्षेत्र के बसगांवा निवासी 30 वर्षीय कौशल यादव की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। वे लालबहादुर यादव उर्फ लब्बु के पुत्र थे। बताया जाता है कि हादसा उस समय हुआ जब वे जनपद गाजीपुर के सैदपुर से अपने पल्सर बाइक से आगे बढ़ रहे थे सिधौना बाजार के पास अज्ञात चार पहिया वाहन से आमने सामने टक्कर हो गई। जिसको सूचना लोगों ने पुलिस सहित एम्बुलेंस को दी। पास के स्वास्थ्य केंद्र पर घायल को ग्रामीणों द्वारा ले जाया गया जहां डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार कौशल यादव स्वामी शरण पीजी कॉलेज में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वे जौनपुर में आयोजित होमगार्ड्स की परीक्षा देने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हुए हादसे में उनकी जान चली गई।
कौशल यादव का विवाह पिछले वर्ष ही हुआ था और उनके पीछे तीन माह की मासूम बच्ची है। इस हृदयविदारक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
Advertisement
