शहाबगंज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव
शहाबगंज, चंदौली। पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय शहाबगंज स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
शहाबगंज, चंदौली

5:08 PM, Oct 23, 2026
Vinod Kumar
जनपद न्यूज़ टाइम्सस्नातक निर्वाचन में 54.66 प्रतिशत, जबकि शिक्षक निर्वाचन में 73.83 प्रतिशत हुआ मतदान
शहाबगंज, चंदौली। पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय शहाबगंज स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
शिक्षक एमएलसी निर्वाचन में कुल 214 मतदाताओं में से 158 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार शिक्षक निर्वाचन में 73.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, स्नातक एमएलसी निर्वाचन में कुल 1650 मतदाताओं में से 902 ने मतदान किया। इस तरह स्नातक निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत 54.66 रहा।
मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। मतदान केंद्र पर सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बीच मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र में प्रवेश से पहले मतदाताओं की जांच-पड़ताल की गई। निर्धारित समय तक मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई।
Advertisement
शहाबगंज मतदान केंद्र पर स्नातक निर्वाचन की तुलना में शिक्षक निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत अधिक रहा। दोनों निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
