तियरा गांव के सामुदायिक शौचालय की टंकी व पाइप क्षतिग्रस्त
शहाबगंज (चंदौली)। विकासखंड शहाबगंज के तियरा गांव में शुक्रवार को सामुदायिक शौचालय की टंकी और पाइप क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने सामुदायिक शौचालय पर लगी पानी की टंकी और पाइप को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे शौचालय का उपयोग पूरी तरह बंद हो गया है।
शहाबगंज, चन्दौली

5:37 PM, Nov 6, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशौचालय का उपयोग बंद होने से महिलाओं को हो रही परेशानी, ग्राम प्रधान ने पुलिस को दी सूचना
शहाबगंज (चंदौली)। विकासखंड शहाबगंज के तियरा गांव में शुक्रवार को सामुदायिक शौचालय की टंकी और पाइप क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने सामुदायिक शौचालय पर लगी पानी की टंकी और पाइप को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे शौचालय का उपयोग पूरी तरह बंद हो गया है।
सामुदायिक शौचालय बंद होने से गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर महिलाओं को शौचालय का उपयोग नहीं कर पाने के कारण दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार, सामुदायिक शौचालय गांव के लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया है, लेकिन इसके क्षतिग्रस्त होने से उद्देश्य प्रभावित हो रहा है।
Advertisement
मामले को लेकर ग्राम प्रधान लालब्रत पासवान ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
