सैयदराजा पुलिस ने 50 हजार के इनामी वाहन स्वामी को दिल्ली से किया गिरफ्तार
सैयदराजा। गोवध के मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त और वाहन स्वामी को सैयदराजा पुलिस ने पूर्वी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
चंदौली

6:30 PM, Aug 29, 2026
सैयदराजा। गोवध के मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त और वाहन स्वामी को सैयदराजा पुलिस ने पूर्वी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, थाना सैयदराजा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 55/2025 में गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत कार्रवाई की गई थी। इस दौरान वाहन संख्या DL 1 VA 9062 बरामद हुआ था। वाहन का पंजीकृत स्वामी रमेश मौर्या लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
Advertisement
सैयदराजा पुलिस टीम ने 28 अगस्त को शाम करीब 7:30 बजे आरोपी रमेश मौर्या पुत्र स्व. छोटेलाल मौर्या को उसकी दुकान ‘विनय टूल एंड ट्रैवेल्स’, डीडीएम मार्केट, शाहदरा, पूर्वी दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी दिलशाद कॉलोनी, थाना सीमापुरी, जिला शाहदरा, पूर्वी दिल्ली का निवासी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल गयाप्रसाद, कांस्टेबल संतोष यादव, रतन गौड़ और अमित गुप्ता शामिल रहे।
