सैयदराजा विधायक ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विधायक सुशील सिंह ने लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील करते हुए कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य भी प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
धानापुर, चंदौली

7:02 PM, Jul 12, 2026
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत दशमी पोखरा परिसर में हुआ पौधरोपण
धानापुर। विकास खंड धानापुर के ग्राम सभा धानापुर स्थित दशमी पोखरा परिसर में रविवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकास खंड धानापुर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विधायक सुशील सिंह ने लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील करते हुए कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य भी प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
Advertisement
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने भी पौधरोपण किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए पौधों की सुरक्षा और देखभाल पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी धानापुर राकेश कुमार मिश्रा, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, प्रधान रामजी कुशवाह, ओदरा के प्रधान प्रतिनिधि विनोद, मंडल अध्यक्ष रमेश द्विवेदी, गोपाल बिंद, प्रधान रामप्रवेश तिवारी, रामसवारे यादव, वन क्षेत्राधिकारी धानापुर, प्रधान रवि यादव, बीडीसी राहुल राजभर, दीपक जायसवाल, प्रेम शंकर गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व अन्य लोग उपस्थित रहे।