स्वाट व सर्विलांस टीम को 50 हजार रुपये का इनाम, करोड़ों की अवैध शराब पकड़ने पर मिला सम्मान
चंदौली। जनपद चंदौली की स्वाट व सर्विलांस टीम को अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने पर 50 हजार रुपये के नगद इनाम से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे द्वारा प्रदान किया गया।
चंदौली

8:02 AM, Mar 17, 2026

जानकारी के अनुसार स्वाट व सर्विलांस टीम ने बीते 15 दिनों में तीन अलग-अलग ट्रकों से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।
02 मार्च 2026 को टीम ने एक ट्रक से आलू की बोरी के नीचे छिपाकर पंजाब से बिहार ले जाई जा रही 1028 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। इसकी कुल मात्रा 9198.8 लीटर थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.68 करोड़ रुपये आंकी गई।
09 मार्च 2026 को एक अन्य ट्रक में कागज की गट्ठरों के नीचे छिपाकर दादरी (नोएडा) से बिहार ले जाई जा रही 849 पेटी शराब बरामद की गई। इसकी मात्रा 7473.6 लीटर तथा अनुमानित कीमत करीब 1.40 करोड़ रुपये बताई गई।
Advertisement
14 मार्च 2026 को एक ट्रक से पुट्टी की बोरियों के पीछे छिपाकर नोएडा से बिहार ले जाई जा रही 710 पेटी अवैध शराब पकड़ी गई। इसकी कुल मात्रा 6325.92 लीटर और अनुमानित कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये थी।
इन तीनों मामलों में पुलिस टीम ने कुल 2587 पेटी (22,999.32 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4.28 करोड़ रुपये है, बरामद करते हुए संबंधित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है।
पुलिस अधिकारियों ने टीम की सतर्कता, साहस और उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें 50 हजार रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत किया।