ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार, बिना पासपोर्ट-वीजा भारत में प्रवेश का आरोप
मिर्जापुर। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि युवक बिना टिकट यात्रा कर रहा था और ट्रेन से दिल्ली जा रहा था। पूछताछ के बाद मामले की जानकारी खुफिया एजेंसियों को भी दी गई है।

6:34 PM, Aug 23, 2026
हनीफ खान
जनपद न्यूज़ टाइम्समिर्जापुर। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि युवक बिना टिकट यात्रा कर रहा था और ट्रेन से दिल्ली जा रहा था। पूछताछ के बाद मामले की जानकारी खुफिया एजेंसियों को भी दी गई है।
पकड़े गए युवक की पहचान रियाज अहमद के रूप में बताई गई है। पुलिस के मुताबिक उसके पास भारत में प्रवेश से संबंधित वैध पासपोर्ट और वीजा नहीं मिला है। उसके पास से बिना सिम का एक मोबाइल फोन भी बरामद होने की बात सामने आई है।
पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर में संदिग्ध के किसी संगठन से जुड़े होने की बात का भी उल्लेख किए जाने की जानकारी है। हालांकि, संगठन से उसके संबंधों और भारत में प्रवेश के उद्देश्य को लेकर जांच जारी है।
Advertisement
पूछताछ में उसके कश्मीर जाने की बात सामने आने की जानकारी है। RPF और GRP ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खुफिया एजेंसियों को सूचना दी है। एजेंसियां संदिग्ध के भारत आने, उसके संपर्कों, यात्रा के उद्देश्य और संभावित नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।
पुलिस मामले में आगे की जांच और पूछताछ कर रही है।
