सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सुप्रिया ने हासिल किया दूसरा स्थान
धानापुर। सेवा संकल्प अभियान एवं विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें अमर वीर इंटर कॉलेज धानापुर की कक्षा 10 की होनहार छात्रा सुप्रिया सिंह ने उत्कृष्
धानापुर, चंदौली

11:01 AM, Oct 7, 2026
धानापुर। सेवा संकल्प अभियान एवं विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें अमर वीर इंटर कॉलेज धानापुर की कक्षा 10 की होनहार छात्रा सुप्रिया सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया।
नेगुरा निवासी सुप्रिया सिंह, विनय कुमार सिंह की पुत्री हैं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर उन्होंने न केवल अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, बल्कि अपने विद्यालय और परिवार का भी नाम रोशन किया। छात्रा की इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही विद्यालय के शिक्षकों और सहपाठियों में खुशी का माहौल रहा।
Advertisement
प्रधानाचार्य अजय शेखर सिंह ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि के साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी पढ़ाई के साथ ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित समस्त विद्यालय परिवार ने सुप्रिया सिंह की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और उसे बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
