पुलिस अधीक्षक ने जनता दर्शन में सुनीं 58 फरियादियों की समस्याएं
पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर मामलों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को न्याय दिलाना तथा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान करना चन्दौली पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
चंदौली

5:17 PM, Jun 1, 2026
चन्दौली। जनता की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आकाश पटेल ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक को सौंपे।
पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर मामलों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को न्याय दिलाना तथा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान करना चन्दौली पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय अथवा थाने पर आने वाले प्रत्येक नागरिक, आवेदक एवं फरियादी के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार किया जाए। साथ ही शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुण-दोष के आधार पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
Advertisement
जनता दर्शन कार्यक्रम में कुल 58 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।