सूर्योपासना पर्व छठ नजदीक,घाटों और जलाशयों की सफाई तेज
चंदौली। रोशनी का पर्व बीतने के बाद अब लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ को लेकर जनपद में तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा है।चार दिवसीय छठ पर्व 13 नवंबर से नहाय खाय से आरंभ होगा। इसको लेकर घाटों पर तैयारियां तेज हो गई। है।जनपद के विभिन्न हिस्सों में जलाशयों की सफाई के साथ घाटों के रंग रोगन और मरम्मत के साथ मार्गों का सुंदरीकरण किया जा रहा है। विभिन्न समितियों के लोग साफ सफाई को अंजाम दे रहे हैं
चंदौली

11:55 AM, Nov 11, 2026
चंदौली। रोशनी का पर्व बीतने के बाद अब लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ को लेकर जनपद में तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा है।चार दिवसीय छठ पर्व 13 नवंबर से नहाय खाय से आरंभ होगा। इसको लेकर घाटों पर तैयारियां तेज हो गई। है।जनपद के विभिन्न हिस्सों में जलाशयों की सफाई के साथ घाटों के रंग रोगन और मरम्मत के साथ मार्गों का सुंदरीकरण किया जा रहा है। विभिन्न समितियों के लोग साफ सफाई को अंजाम दे रहे हैं।नगर के मानसरोवर तालाब की सफाई शुरू हो गई। जहां हजारों व्रती महिलाएं सूर्य को अर्घ्य देतें है। जनपद के चकिया ,चंदौली,कमालपुर,चाहनियां ,धानापुर,सैयदराजा आदि जगहों पर साफ सफाई की जा रही है।
यूपी-बिहार बॉर्डर पर स्थित मुगलसराय के जीटी रोड के किनारे मानसरोवर तालाब में हर साल छठ पूजा के दौरान हजारों की संख्या में व्रती महिलाएं और उनके परिजन पहुंचते हैं।यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं
दीपावली का त्योहार बीतते ही अब लोक आस्था के महापर्व डाला छठ की तैयारियां शुरू हो गई हैं।महिलाएं घरों में पूजा की तैयारियों में जुट गई हैं, तो दूसरी ओर छठ घाटों की साफ-सफाई का काम भी शुरू हो गया है। जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित मानसरोवर तालाब में भी छठ पूजा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं यहां घाटों की सफाई की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न
Advertisement
पीडीडीयू नगर में डाला छठ पूजा की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई है। ग्रामीण और विभागीय कर्मचारी पोखरों और घाटों की सफाई कर रहे हैं। पूजा सामग्री की दुकानों में भी चहल-पहल बढ़ गई है।
जिले में आस्था का प्रतीक डाला छठ पूजा की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गया है। इस दौरान पोखरा, सरोवर, गंगा घाट आदि की समुचित सफाई के साथ ही रंग रोगन और प्रकाश की व्यवस्था में ग्रामीण,समाजसेवी के साथ ही विभागीय कर्मचारी जुटे है। चार दिवसीय डाला छठ पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है। इस दौरान पीडीडीयू नगर के मानसरोवर, दामोदारदास पोखरा, राममंदिर पोखरा, सुभाष नगर पोखरा, आरपीएफ कालोनी स्थित पोखरा, सरेसर पोखरा, चकिया, नौगढ़, इलिया, शहाबगंज, बबुरी, सैयदराजा, सकलडीहा, चहनिया, बलुआ गंगा घाट, कैली आदि जगहों पर युत्र स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। ताकि व्रती महिलाओं को पूजा पाठ के दौरान किसी प्रकार की दक्कित न होने पाये। इसमें समाजसेवी, ग्राम प्रधान और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी शामिल है। इसके अलावा व्रती घरों में साफ सफाई के साथ ही पूजा की तैयारी शुरू कर दी गई है।
