सीवर जाम होने से सड़क पर बह रहा नाबदान का पानी
शहाबगंज (चंदौली)। कस्बा शहाबगंज में सीवर जाम होने से नाबदान का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि लोगों को मजबूरी में गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं, सड़क पर जलभराव और गंदगी से आसपास का वातावरण भी दूषित हो रहा है।
shahabganj, chandauli

12:03 PM, Nov 7, 2026
VINOD KUMAR
जनपद न्यूज़ टाइम्सपीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय व बीआरसी जाने का मुख्य मार्ग बना परेशानी का सबब, ग्रामीणों में आक्रोश
शहाबगंज (चंदौली)। कस्बा शहाबगंज में सीवर जाम होने से नाबदान का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि लोगों को मजबूरी में गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं, सड़क पर जलभराव और गंदगी से आसपास का वातावरण भी दूषित हो रहा है।
उक्त मार्ग पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय शहाबगंज तथा ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) जाने का मुख्य रास्ता है। इस मार्ग से प्रतिदिन ग्रामीणों, विद्यार्थियों और शिक्षकों का आवागमन होता है। सड़क पर नाबदान का पानी बहने से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
Advertisement
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासक ग्राम प्रधान रामजीत साहनी की उदासीनता के कारण कस्बावासियों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सीवर की सफाई कराकर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की, ताकि लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरने से निजात मिल सके।
